{"_id":"69d5621924ccfd98a200a83b","slug":"talent-displayed-at-science-exhibition-deoria-news-c-227-1-sdn1035-156252-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ ओमप्रकाश मिश्र एवं प्रधान प्रतिनिधि मनोज रस्तोगी ने परीक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
बीईओ ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आनंदी यादव एवं पार्वती यादव ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न वर्किंग मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। संध्या वर्मा ने स्मार्ट सिटी, सौम्या वर्मा ने रेन सेंसर, दिव्या मिश्रा ने सौर ऊर्जा, सुनैना वर्मा ने हाइड्रोलिक कार पार्किंग, प्रिया रस्तोगी ने सेफ्टी अलर्ट सिस्टम, राज ने इलेक्ट्रिक जनरेटर तथा महिमा यादव ने ‘बीज की कहानी’ मॉडल प्रस्तुत किया।