फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Take action against gangsters, also get their property investigated: CM

गैंगस्टर की करें कार्रवाई, संपत्ति की जांच भी कराएं : सीएम

Mon, 25 Nov 2024 05:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Take action against gangsters, also get their property investigated: CM
रुद्रपुर/एकौना । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में देवरिया के विशाल सिंह और निहाल सिंह के माता-पिता से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने विशाल और निहाल की हत्या के मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और उनकी संपत्तियों की जांच कराने के आदेश दिए। कहा कि कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया में पिछले दिनों निहाल सिंह की गोली मारकर और छात्रनेता विशाल सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के साथ विशाल के पिता विनीत सिंह और माता विजय लक्ष्मी तथा निहाल के पिता विश्वजीत सिंह और मां गायत्री मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संवेदना जताते हुए भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एडीजी पर नाराजगी जताते हुए जांच तेज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। कहा दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी के बुलावे पर रविवार को एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह लेकर विशाल और निहाल के परिजनों को लेकर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इससे पहले निहाल सिंह के माता-पिता को लेकर मदनपुर पुलिस व विशाल सिंह के माता-पिता को लेकर एकौना पुलिस पहुंची। पुलिस सुरक्षा में एमएलसी निहाल व विशाल के परिजनों को लेकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगी आरोपी

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान निहाल के पिता विश्वजीत सिंह और मां गायत्री सिंह घटनाक्रम की जानकारी देते हुए भावुक हो गईं। सीएम से इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस पर सीएम ने एडीजी को आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निहाल की मां गायत्री को आश्वस्त किया आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं विशाल के पिता विनीत सिंह और मां विजयलक्ष्मी ने भी सीएम योगी को घटना जानकारी देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर सीएम ने एडीजी को कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने विशाल के परिजनों को पूर्ण न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
निहाल हत्याकांड में एक नामजद तो विशाल के केस में तीन आरोपियों की तलाश
देवरिया। मुंसफ कॉलोनी निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को मदनपुर थानाक्षेत्र में स्थित उसके पैतृक गांव समोगर से लौटते समय सुरौली थाने के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के समीप सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अगले दिन परिजनों ने प्रदर्शन किया तो तीन लोगों को नामजद किया गया था।

नामजद आरोपियों में आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। आशीष को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि अनुराग गुप्ता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी तरह विशाल हत्याकांड में उसके पिता पूर्व बीडीसी विनीत सिंह ने रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी व विनोद जायसवाल को नामजद किया है। इनमें रजा खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल अली, फैज रैनी व विनोद जायसवाल फरार चल रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि राहुल व फैज रैनी नेपाल भागने की फिराक में है तो विनोद जायसवाल ने बिहार में शरण ले रखी है। पुलिस की तीन टीमों के अलावा एक स्पेशल टीम भी आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed