फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Take a guided tour rickshaw protest

रिक्शा यात्रा निकालकर जताया विरोध

Sun, 04 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 04 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Take a guided tour rickshaw protest
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ युवक कांग्रेस कमेटी के लोगों ने रिक्शा यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी और राष्ट्रीय सचिव नीलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोग टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से रिक्शा यात्रा शुरू की, जो भटवलिया चौराहा, पुलिस लाइंस, पीएम चौराहा होते हुए सुभाष चौक पर आकर खत्म हो गया। राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवास बीवी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की किसान विरोध नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्घि से महंगाई का बोझ आम आदमी पर पड़ा है। अच्छे दिनों का स्वप्न दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार का गरीब आदमी, किसान से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी सर्वेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। गरीबों का जीना दूूभर हो गया है। किसान आए दिन आत्मा कर रहा है। किसानों पर हो रहे अत्याचार और महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी के अगुवाई में छह सितंबर से किसान यात्रा की शुरूआत होगी। जिसकी शुरूआत रुद्रपुर के पचलड़ी चौराहे से होगा। इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। इस मौके पर मानवेंद्र तिवारी, कौशल त्रिपाठी, अजय मिश्र, काजी नजम, मिंटू पांडेय, सुनील उपाध्याय, ज्ञानरंजन पांडेय, जहीर शेख, अमूल्य रतन, नृपेंद्र त्रिपाठी, अतहर अलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed