{"_id":"574c74b64f1c1b0e76108c32","slug":"swindle-of-millions-in-the-name-of-a-job-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 30 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने तीस से अधिक बेरोजगारों से लाखों रुपये हड़प लिए। ठगी के शिकार हुए तीन लोगों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने ठगी के मामले में ही कुछ दिन पूर्व आरोपी पर केस दर्ज किया था। तब से जालसाज घर छोड़कर फरार है।
लार थाना क्षेत्र के कुंईचवर गांव निवासी अर्जुन कुमार भारती ने पूर्वांचल के कई जिलों के बेरोजगारों से खाड़ी देशों में रोजगार दिलाने के नाम पर रकम लिया। गाजीपुर जिले के रामविलास चौहान, दर्शन चौहान और संदीप सोमवार को लार पुलिस स्टेशन पहुंचे। युवकों ने अर्जुन चौहान पर प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक लाख रुपये सात माह पूर्व विदेश भेजने के नाम पर लेने की शिकायत की।
ऐसे ही एक मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस जालसाज अर्जुन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस जालसाज की गिरफ्तारी के लिए उसके भाई को कई दिनों तक हिरासत में रखा। बावजूद इसके जालसाज पुलिस के पकड़ में नहीं आया। पुलिस की बातों पर गौर करे तो अर्जुन तीस से अधिक बेरोजगारों का लाखों रुपये लेकर फरार हुआ है।