फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sweep programme

Deoria News: कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Wed, 03 Apr 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
sweep programme
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत जिले के कम मत प्रतिशत वाले बूथ पर विशेष अभियान चलाया गया।
शहर के बाबा राघव दास इंटर कॉलेज देवरिया के मतदान केंद्रों पर सहायक स्वीप मॉडल एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाली। पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने मतदान की अपील से संबंधित पेंटिंग, पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित मतदातागण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि देवरिया जनपद में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कम पोलिंग वाले मतदान केंद्रों पर नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा ने कहा कि बीएलओ के माध्यम से ऐसे बूथ को चिह्नित करके विशेष अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पिछले चुनाव की तुलना में मत प्रतिशत में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दलित बस्ती लार, भागलपुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पड़री गुरुराव, कंपोजिट विद्यालय बकुची, कंपोजिट विद्यालय मईल, समेत जनपद के विभिन्न ब्लॉक के कम मतदान केंद्र वाले ग्राम सभा में बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉ. आलोक पांडेय, स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, अविनेश सिंह, सुरेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed