फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sweating in summer, BP patients increasing due to lack of water

Deoria News: गर्मी में बह रहा पसीना, पानी की कमी से बढ़ रहे बीपी के मरीज

Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sweating in summer, BP patients increasing due to lack of water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो रही है। पसीना अधिक निकलने से पानी की कमी पर बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इससे उम्र दराज लोग बीपी, शुगर, हार्ट के मरीज अधिक प्रभावित होते हैं।
मेडिकल कॉलेज में ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना 50 से 60 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर जांच, दवा के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही से सेहत बिगड़ रही है। ऐसे में बीपी के कम होने और बढ़ने की दिक्कत हो रही है। गर्मी के कारण पसीना निकलने और शरीर के गर्म होने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस का बिगड़ जाता है। इससे हाई बीपी होने का खतरा बढ़ जाता है। अधिक पसीना होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे ब्लड गाढ़ा हो जाता है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से ब्लड की नलियां फैल सकती हैं। इससे बीपी कुछ देर के लिए कम हो सकता है। अधिक नमकीन खाद्य पदार्थ के सेवन से बढ़ने की आशंका रहती है। इन दिनों मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो रही है। मंगलवार को लंबी कतार लगी थी। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार ने करीब 350 से अधिक मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed