फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Swati Singh combative, so given command

स्वाति सिंह जुझारू हैं, इसलिए सौंपी कमान

Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Swati Singh combative, so given command
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने प्रेसवार्ता किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी खास बिरादरी को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि स्वाति सिंह के जुझारूपन को देखते हुए महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित दयाशंकर की पार्टी में वापसी से जुड़े सवाल को टाल गए। जब पूछा गया कि स्वाति, दयाशंकर की पत्नी हैं, विपक्षी दलों के आरोपों का भाजपा कैसे बचाव करेगी तो कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने वाली पार्टियां पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें।
विज्ञापन


पार्टी के बूथ प्रमुखों की बैठक में शिरकत करने आए सुरेश खन्ना शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस विकास के मुद्दे को लेकर सपा चुनाव मैदान में उतरने की डुगडुगी पीट रही है वही चाचा-भतीजे की लड़ाई में ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed