फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Swaminath went to jail at the age of 18

Deoria News: 18 वर्ष की उम्र में स्वामीनाथ गए थे जेल

Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Swaminath went to jail at the age of 18
मईल। आजादी की लड़ाई में मईल क्षेत्र के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव निवासी स्वामी नाथ प्रजापति ने 18 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता आंदोलन में कदम रखा था।
विज्ञापन

देश को आजाद कराने कराने के लिए महात्मा गांधी के 1942 में सत्याग्रह आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के आवागमन को रोकने के लिए स्वामीनाथ ने अपने साथियों के साथ राम जानकी मार्ग पर पिपरा बांध पुल को तोड़ कर अंग्रेजों का आवागमन रोक दिया था।
विज्ञापन

अंग्रेजों के संसाधन ले जाने व लाने का राम-जानकी मार्ग प्रमुख मार्ग था। पुल तोड़ने के मामले में स्वामी नाथ सहित 60 लोगों के ऊपर लार थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने इस मामले में स्वामी नाथ व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर गोरखपुर मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने इन लोगों को माफी मांगने को बोला यह सुन सभी साथी भारत माता की जय के नारे लगाने लगे जिससे नाराज होकर मजिस्ट्रेट ने एक साल की सजा और रोजाना पांच कोड़े की सजा सुना कर गोरखपुर जेल में भेज दिया। जेल में सूखी रोटी व शारीरिक यातनाएं दी गईं।

जेल से छूटने के बाद अंग्रेजों के सामने झुके नहीं, आजादी की लड़ाई में सहयोग के लिए लोगों को जागरूक करते रहे। स्वामी नाथ प्रजापति ने 13 फरवरी 2020 को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed