फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspended inspector gets posted back to Salempur

Deoria News: हवालात में मौत के 19 दिन बाद निलंबित इंस्पेक्टर को फिर सलेमपुर में मिली तैनाती

Thu, 22 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Suspended inspector gets posted back to Salempur
देवरिया। खुखुंदू थाने की हवालात में गांजा बरामदगी के आरोपी की मौत के बाद निलंबित हुए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को महज 19 दिन बाद दोबारा तैनाती मिल गई है। उन्हें सलेमपुर कोतवाली का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

यह तैनाती ऐसे समय हुई है, जब हवालात में मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीएम से जांच रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट देने की समय सीमा चार दिसंबर निर्धारित है। इस बीच राहुल सिंह को दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा शुरू हो गई है।
अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी 38 वर्षीय बृजपाल उर्फ विक्की डीसीएम चालक थे। दो अक्तूबर को खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, डीसीएम में चावल की भूसी के बीच 1.40 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद बृजपाल को खुखुंदू थाने की हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की सुबह बृजपाल हवालात में फंदे से लटका मिला था। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया था, जबकि परिजन ने शुरुआत में पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया था। घटना के बाद एसपी अभिजित आर शंकर ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, मुहर्रिर गुल्लुर प्रसाद और रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए थे। इस मामले में दिल्ली निवासी कृष्णा राजपूत और राजहंस बंसल ने राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी।
शिकायत में स्वतंत्र जांच कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की गई थी।
आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर डीएम को नोटिस जारी किया है। चार दिसंबर तक विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में अगली सुनवाई सात दिसंबर को निर्धारित है।
प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed