{"_id":"65cf9fe25a6b08f1f70e14fe","slug":"suspects-picked-up-in-theft-of-rs-2-lakh-from-jewelery-shop-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119544-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ज्वेलरी शॉप से दो लाख की चोरी में संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ज्वेलरी शॉप से दो लाख की चोरी में संदिग्धों को उठाया
विज्ञापन
-करुअना में दुकान का नकब काटकर हुई है चोरी
-सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के करुअना चौराहे पर दो दिन पूर्व चोरों ने दुकान का नकब काटकर करीब दो लाख रुपये की चोरी किया है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में सनसनी है।
स्थानीय पुलिस ने चोरी मामले में चौराहे और प्रमुख सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। इसमें कुछ संदिग्धों को उठाया जाना भी बताया जा रहा है। चोरी की घटना में लोकल के चोरों का हाथ होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना में दो-तीन बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। बरहज के पटेल नगर निवासी शिवम वर्मा की करुअना चौराहे पर आभूषण की दुकान है। बुधवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह कुछ दुकानदारों ने दुकान में नकब कटा देख शोर मचाया। जानकारी होने पर शिवम भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।