फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspected of fraud women being nomads...raids on camps

Deoria News: जालसाज महिलाओं के घुमंंतू होने का शक...डेरों पर दबिश

Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Suspected of fraud women being nomads...raids on camps
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। तीन दिन पहले दो जालसाज महिलाओं ने आधा दर्जन महिलाओं को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात ले उड़ी थीं। पीड़िताओं की तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरे में जालसाजों की सुराग तलाश रही है।
पुलिस को शक है कि जालसाज महिलाएं घुमंतू हैं।
पुलिस उनके डेरों पर दबिश दे रही है। पीड़ितों की ओर से उपलब्ध कराई गई फोटो से घुमंतू महिलाओं की मिलान की जा रही है, मगर ठोस क्लू अब तक हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर तीन बठवा धरमपुर की पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से दो महिलाएं उनके मोहल्ले में बर्तन बेचने आ रही थीं। दोनों ने महिलाओं से संपर्क बनाकर पहले दुख-सुख की बात की। तीन दिन पहले दोनों महिलाएं संगीता देवी पत्नी लखन के दरवाजे पर पहुंची और बोलीं बेटी बहुत तेज भूख लगी है। संगीता ने अपने घर में बैठा कर दोनों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों महिलाओं ने भोजन करने के बाद एक घंटे तक उसके घर में आराम किया। इसी बीच मोहल्ले की करीब आधा दर्जन महिलाएं बर्तन देखने के लिए जुट गईं। जालसाजों ने कहा कि यदि आप सभी के पास गहने हैं तो ले आइए उसकी फोटो विदेश में ब्रांडिंग के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद सभी को रुपये मिलेंगे। झांसे में आकर वहां मौजूद दुर्गावती देवी, सुगनी देवी, फेकनी देवी, राबड़ी देवी व ज्ञानती देवी के जेवरात लेकर चंपत हो गईं।

करीब एक घंटे बाद सभी महिलाएं एक-दूसरे से बात कर ठगी का शिकार होने कि बात कहने लगीं। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द की जालसाज महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed