फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   survey of city roads in mahayojana

Deoria News: महायोजना 2031 के तहत शहर की सड़कों का होगा सर्वे

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
survey of city roads in mahayojana
महायोजना 2031 के तहत शहर की सड़कों का होगा सर्वे
विज्ञापन

चौड़ाई का किया जाएगा सत्यापन, योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महायोजना के तहत आईं आपत्तियों को देखते हुए शहर की सड़कों के सर्वे के लिए एक कमेटी बनाई गई है। यह मौके पर जाकर सत्यापन करेगी कि सड़क की चौड़ाई कितनी है। इन आपत्तियों को टाउन प्लानर गोरखपुर ने सूचीबद्ध किया है। आने वाले समय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी इसके बाद महायोजना पर अंतिम मुहर लगाएगी।
महायोजना 2031 के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। शहरवासियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल करते हुए सड़कों की चौड़ाई को लेकर सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। इसमें सिविल लाइंस, नगरपालिका रोड, कोतवाली रोड है।
विज्ञापन

इनमें से बंदोबस्ती नक्शे एवं ओल्ड बिल्डअप एरिया होने के आधार पर नगर पालिका रोड की चौड़ाई को 60 फ़ीट से घटाकर 40 फ़ीट करने के बारे में मौके पर सत्यापन किया जाएगा। आराजी नंबर 387 व 478 के बाईपास मार्ग के मामले में मौके का सर्वे कराया जाना है। मास्टरप्लान 2031 में नए सिरे से सर्वे कर कोतवाली रोड की चौड़ाई निर्धारित करने किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना को लेकर आईं 548 आपत्तियों में सबसे अधिक करीब 350 आपत्तियां केवल सड़क के चौड़ीकरण को लेकर होने के कारण सर्वे की योजना तैयार की है। इसके चलते सत्यापन का काम बहुत जल्द होगा। इसके बाद कमेटी निराकरण करेगी।

महायोजना धरातल पर उतरे तो होगा फायदा
देवरिया। महायोजना-2031 अगर धरातल उतरने पर विकास को नया रूप मिलेगा, क्योंकि अविकसित और राजस्व गांवों में अनियोजिता विकास को सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार 2031 तक नगरीय क्षेत्र की जनसंख्या करीब 4.55 लाख हो जाएगी। इसको देखते हुए महायोजना की रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही सुविधाओं को विकास किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक यातायात की समस्या का निदान किया जाना है। इसमें बाईपास मार्ग और बस स्टेशन का विकास किया जाना है।
कोट
सड़क को लेकर जो आपत्तियां आईं हैं। उनका सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कमेटी निराकरण करेगी।
-सौरभ सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed