फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sugarcane laden truck stuck in high tension wire

Deoria News: गन्ना लदा ट्रक हाईटेंशन तार में फंसा

Fri, 27 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden truck stuck in high tension wire
तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र के बंजरिया फीडर अंतर्गत परसौनी गांव के समीप गन्ना लदे ट्रक में उलझा बि - फोटो : मृतका- रोली ।
तरकुलवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर बुधवार की रात में गन्ना लदे एक ट्रक में हाईटेंशन लाइन का तार उलझ गया। संयोग ही था कि उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद चालू नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तरकुलवा में विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बंजरिया फीडर के गांव को विद्युत आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन गुलहरिया चौराहे तक कई जगह ढीला होकर नीचे लटकी है। इससे आए दिन हादसे का भय बना रहता है। खजुरिया रजवाहा के पूरब गुलहरिया चौराहे तक दो बिजली खंभों के बीच की दूरी करीब 150 मीटर है। बंजरिया फीडर की लाइन अक्सर शॉर्ट सर्किट के चलते खराब रहती है। बुधवार की रात बंजरिया गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लोडकर एक ट्रक मिल के लिए जा रहा था। नहर से 500 मीटर पहले ही हाईटेंशन तार गन्ना लदे ट्रक में उलझ गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक गाड़ी से कूदकर बाहर निकल गया। उस वक्त आपूर्ति बंद थी। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मी पहुंचे और तार ऊपर कर ट्रक को अलग किया। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि बिजली खंभों के बीच दूरी को कम कर ढीले तारों को जल्दी ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed