दिसंबर में चलेंगी देवरिया परिक्षेत्र की चीनी मिलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया परिक्षेत्र के चीनी मिलों को चलाने की कवायद तेज हो गई है। केन कमिश्नर की ओर से गन्ने का क्षेत्र और तौल केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने मिल प्रबंधन को समय से चीनी मिल चलाने का निर्देश दिया है। दिसंबर में सभी चीनी मिलों के चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देवरिया परिक्षेत्र में देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ जिले आते हैं। इन जिलों के किसानों का गन्ना चीनी मिलों को अलॉट कर दिया गया है। इसके साथ ही इन चीनी मिलों के तौल केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। चार दिन पूर्व केन कमिश्नर ने सभी जिलों के डीएम, उप गन्ना आयुक्त और सहायक गन्ना आयुक्त को पत्र लिखकर चीनी मिली के समय से चलाने का निर्देश दिया है। जिले की एकमात्र चीनी मिल प्रतापपुर को 20 से 25 दिसंबर के बीच चलाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, कुशीनगर जिले के खड्डा, कप्तानगंज, रामकोला, सेवरही, हाटा चीनी मिलों और मऊ के घोसी चीनी मिल को दिसंबर के पहले सप्ताह में चलाने की संभावना है। केन कमिश्नर ने इन संभावित तिथियों पर हर हाल में मिल चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गन्ना खरीद के संबंध में गन्ना समितियों से अनुबंध के लिए मिल अध्याशी और सचिव को निर्देश दिया है।
तौल केंद्रों पर कांटे लगाने की कवायद तेज
देवरिया। चीनी मिलों की मरम्मत के बाद केन कमिश्नर के निर्देश पर तौल केंद्रों का निर्धारण हो गया। इन तौल केंद्रों पर कांटे टांगने की कवायद तेज हो गई है। प्रतापपुर चीनी मिल के 74 तौल केंद्रों पर गन्ना खरीदा जाएगा। इसके अलावा खड्डा चीनी मिल के लिए आठ, कप्तानगंज 75, रामकोला 44, सेवरही 32 और हाटा के लिए 118 तौल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक सप्ताह के भीतर कांटे टांगने की उम्मीद है।
चीनी मिलों को आवंटित गन्ना और क्षेत्रफल
चीनी मिल क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) वजन (क्विंटल में)
प्रतापपुर 6777 42.52
खडडा 11111 66.85
कप्तानगंज 11292 67.92
रामकोला 19552 117.65
सेवरही 17410 104.75
हाटा 20673 123
घोसी 16081 88.33
(देवरिया जिले में इस बार गन्ने का रकबा घट गया है। कुल 9644 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई हुई है। प्रतापपुर चीनी मिल के साथ ही हाटा और रामकोला चीनी मिल को भी जिले का गन्ना आवंटित किया गया है।)
कोट--
केन कमिश्नर ने चीनी मिलों को समय से चलाने का आदेश दिया है। इसके लिए चीनी मिलों को अवगत करा दिया गया है। तीन से चार दिसंबर तक कुशीनगर जिले की चीनी मिलें चलने की उम्मीद है। प्रतापपुर चीनी मिल भी 20 से 25 दिसंबर तक चालू हो जाएगी।
-खुशीराम, जिला गन्ना अधिकारी, देवरिया/कुशीनगर।