{"_id":"f2220132ba6ecba76e6eb2a387e04f81","slug":"sudha-ranjana-first-and-second-in-the-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में रंजना प्रथम व सुधा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में रंजना प्रथम व सुधा द्वितीय
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया।
इस दौरान जिलाधिकरी अनिता श्रीवास्तव ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल शुरु होने से पहले हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागलपुर ब्लॉक की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया और कई स्कूलों के छात्रों ने लोकनृत्य और नाटक का मंचन किया।
इसके साथ ही छात्रों ने कबड्डी, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, पीटी, जूडो कराटे में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों की सराहना की कहा कि खेल कूूद में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है।
खेल में जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में रंजना गुप्त तरकुलवा को प्रथम, सुधा यादव-गौरीबाजार को द्वितीय और जया-लार को तीसरा स्थान मिला।
इसके अलावा खो-खो प्राथमिक बालिका में देवरिया को प्रथम और सलेमपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि सुलेख में अमृता को प्रथम, रोहित को द्वितीय और किशन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह और पंकज मौर्य, जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, शिवशंकर मल्ल, आरके श्रीवास्तव, मौलाना अहमद रजा मिस्बाही, लियाकत अहमद आदि मौजूद रहे।