{"_id":"57700c9b4f1c1b2e5879a910","slug":"submerged-by-rising-water-in-the-concrete-pier-skirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में पानी बढ़ने से डूबे पक्के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में पानी बढ़ने से डूबे पक्के घाट
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बरहज में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके चलते नदी तट के पक्के घाट पानी से डूबने लगे हैं। पानी बढ़ने के चलते कटान भी तेज होने लगी है। घाघरा में पानी बढ़ने से कपरवार संगम तट से लेकर कटईलवां गांव के बीच नदी के उत्तरी किनारोें पर कटान तेज हो गई है। कटान ने संगम तट के किनारे कपरवार व कटईलवां के किसानों के खेतों को नदी में समाहित करना शुरू कर दिया है।
घाघरा के उस पार विशुनपुर देवार के दो टोलों पर भी कटान हो रही है। वहां के रामयादी चौहान व सुरेश ने बताया कि नदी के पानी में दो दिन से खेत कटकर गिर रहे हैं। इधर नगर में नदी के सभी पक्के घाट पानी में डूब रहे हैं। पानी बढ़ने से लोकनिर्माण विभाग का पीपे का पुल खोल दिया गया है। वहीं मोहन सेतु के निर्माण का काम प्रभावित होने लगा है। तहसीलदार तिलेश्वर प्रसाद ने बताया है कि नदी में पानी बढ़ने से कटान हो रही है। इसकी सूचना अधिकारियों को पहले से ही दे दी गई है।