फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Subhaspa president took stock of Fatehpur massacre

Deoria News: सुभासपा अध्यक्ष ने लिया फतेहपुर हत्याकांड का जायजा

Mon, 09 Oct 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa president took stock of Fatehpur massacre
रुद्रपुर। दो अक्तूबर को फतेहपुर के लेड़हा टोले पर हुए हत्याकांड का जायजा लेने रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राज पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का दौरा करने के बाद मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों से मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ही कार्रवाई होने का दावा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोग इसे जातीय विवाद देने का रंग दे रहे है, जो समाज के लिए बहुत ही गलत है। घटना के मूल विवाद में लापरवाह अधिकारियों पर प्रदेश सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। ऐसी अधिकांश घटनाओं के पीछे राजस्व और पुलिस के जिम्मेदारों का समय से जांच नहीं करना होना पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घटना की बारीकी से जांच करा रही है। हर पहलू पर गंभीरता से वर्तमान में अधिकारी काम कर रहे हैं। बेवजह किसी को घटना में परेशान नहीं किया जा रहा है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष विच्छेलाल राजभर, संगठन मंत्री शालिक यादव, प्रवक्ता सुनील सिंह, अंकित सिंह गांधी, उमरावती देवी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed