फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sub junior boy football district team selected

Deoria News: सब जूनियर बालक फुटबॉल की 10 सदस्यीय टीम चुनी गई

Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
sub junior boy football district team selected
सब जूनियर बालक फुटबॉल की 10 सदस्यीय टीम चुनी गई
विज्ञापन

जिला ट्रायल में पहुंचे कुल 15 खिलाड़ी, मऊ में 19 से 26 जनवरी तक होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 19 से 26 जनवरी तक मऊ में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक फुटबॉल स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए 10 सदस्यीय जिला टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया। चयन प्रक्रिया में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हुए।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सब जूनियर स्टेट बालक फुटबॉल के लिए जिला ट्रायल का आयोजन विभागीय प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा, फुटबॉल के सीनियर खिलाड़ी नीरज श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल जांचने के बाद फाइनल जनपद टीम की घोषणा की।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने बताया कि मंडल ट्रायल जो 19 जनवरी को गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसके लिए जिले से संगम सिंह, अमर चौरसिया, नमन शुक्ला, रितेश सोनकर, इमरान अंसारी, वसीम अली, मोहित गुप्ता, प्रतीक मद्धेशिया, अभिषेक प्रताप सिंह, विश्वजीत पटेल का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी 19 को मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल टीम का मैच 23 जनवरी को मऊ में होगा। इसलिए मंडल की फाइनल टीम 19 जनवरी को ट्रायल के बाद ही घोषित की जाएगी और टीम 22 जनवरी को मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed