फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sub election of pradhan

Deoria News: छह प्रधान, तीन बीडीसी व एक सभासद के रिक्त पद पर उपचुनाव की कवायद शुरू

Fri, 07 Jun 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
sub election of pradhan
दो माह के अंदर उपचुनाव कराने की तैयारी में जुटा जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन


दस मई को भी एक प्रधान की हुई थी मौत, डीपीआरओ से मांगी गई है सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के विभिन्न ब्लाॅकों के छह ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी की मृत्यु व त्यागपत्र देने से पद रिक्त हो गया है। जबकि एक ग्राम प्रधान की मौत दस मई को हो गई थी। इसके अलावा नगर पंचायत बरियारपुर में एक सभासद का पद भी रिक्त है। इन पदों के लिए चुनाव होना है। जबकि खाली सदस्य पद पर चुनाव होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने रिक्त पदों पर उपचुनाव की कवायद शुरू कर दी है। आयोग के पोर्टल पर रिक्त पदों की सूचना भेज दी गई है। दो माह के अंदर चुनाव होने की संभावना है।
जिले में वर्ष 2021 के अनुसार 1185 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें छह ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त है। जबकि, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य और बरियारपुर नगर पंचायत के एक वार्ड के सभासद का पद भी खाली है। सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत परसिया मिश्र के प्रधान अशोक कुमार मिश्र, भटनी ब्लाॅक के देवघाट की प्रधान बिंदु देवी, लार ब्लाॅक के बरडीहा परशुराम के प्रधान शिवचन प्रसाद, भलुअनी ब्लाॅक के बहोर धनौती के प्रधान रामकृपाल खटीक व सलेमपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कोल्हुआ ढढया के प्रधान जनार्दन यादव की मृत्यु हो गई है। इससे पद रिक्त हो गया है। जबकि, पथरदेवा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत महुवां खुर्द की प्रधान प्रियंका खरवार का जाति प्रमाणपत्र गलत मिलने पर निरस्त किए जाने और भागलपुर ब्लाॅक की कहांव ग्राम पंचायत के प्रधान अमृता सिंह के त्यागपत्र देने के कारण पद खाली हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह देवरिया सदर ब्लाॅक के वार्ड संख्या 16 की बीडीसी सावित्री देवी, भागलपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 4 के बीडीसी प्रवीण कुमार व लार ब्लाॅक के वार्ड संख्या 32 के बीडीसी संदीप सिंह के निधन के कारण पद रिक्त हो गया है। वहीं, नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड संख्या 11 के सभासद जयलाल चौहान के निधन से पद खाली हो गया है। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से नई सूची मांगी गई है। लोकसभा चुनाव व राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त होने के कारण चुनाव नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर डीपीआरओ कार्यालय से रिक्त पद की सूची मांगी गई है। आरओ, एआरओ की तैनात के लिए सूची भी बनाई जा रही है। मतदान किट भी तैयार की जा रही है। इस किट में मतदाता सूची, लाह, लिफाफा, स्टेशनरी, विभिन्न प्रपत्र, पीतल की मुहर, इंक पैड आदि सामग्री होती है। दो माह के अंदर चुनाव होने की संभावना है।

ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हैं पद
देवरिया। जिले के 14 विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के भी पद रिक्त हैं। इन पर भी चुनाव होना है। अब तक 87 रिक्त पदों की सूचना है। जिसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से अपडेट सूची मांगी है। ताकि सभी जगह एक साथ चुनाव कराया जा सके।


विकास खंड- संख्या
देवरिया सदर- 1-
गौरीबाजार- 6-
देसही देवरिया- 14-
पथरदेवा- 3-
बैतालपुर- 1-
बनकटा- 23-
बरहज- 1-
भटनी- 6-
भलुअनी- 6-
भागलपुर- 4-
भाटपाररानी- 8-
रुद्रपुर- 5-
रामपुर कारखाना- 3-
लार- 6
कोट
जिले में प्रधान के 6, बीडीसी के 4 और नगर पंचायत सदस्य के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 87 रिक्त हैं। जबकि एक और प्रधान के निधन की जानकारी है, लेकिन अभी डीपीआरओ विभाग की ओर से सूचना नहीं दी गई है। डीपीआरओ कार्यालय से अपडेट सूची मांगी गई है। सभी तैयारी की जा रही है। आयोग का आदेश मिलने पर चुनाव करा दिया जाएगा। चुनाव के जून, जुलाई में होने की उम्मीद है।

-अमरेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed