फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students take out Tiranga Yatra, do peace march

Deoria News: छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया शांति मार्च

Mon, 14 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students take out Tiranga Yatra, do peace march
बरांव में तिरंगा यात्रा में शामिल दात्र और अध्यापक
देवरिया। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के तहत शांति मार्च निकाला गया। शहादत दिवस पर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना नगर पंचायत में सोमवार की शाम क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महामंत्री अजय वर्मा, अजय दुबे, रविंद्र पांडे, पुरुषोत्तम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



तरकुलवा विकास खंड के शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी के प्रांगण में विद्यालय में सातवीं के छात्र रहे शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के अदम्य बलिदान को याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजिल दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सोशलिस्ट सुभाष पाठक रहे। प्रबंधक प्रतिनिधि डॉ. गोविंद पति त्रिपाठी, माशिसं के जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. माधव शरण त्रिपाठी, विजय भारत सिंह, ओमप्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन सपना श्रीवास्तव व सतीश कुमार शर्मा ने किया।
पथरदेवा विकास खंड के रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद, दिलीप चौधरी, संतोष यादव, धीरज पाठक, पीयूष नैनवाल, आलोक पांडेय, सन्नी कुमार, मुहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।




भाटपाररानी के बनकटा ब्लाॅक के भवानी छापर बाजार स्थित शंकर भुवनेश्वर नाथ जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा के गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। विद्यालय के प्रबंधक वीरेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रमेश सिंह कुशवाहा,आशुतोष सिंह राज,सुनील वर्मा,पंकज कुशवाहा,वशिष्ठ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
गौरी बाजार क्षेत्र के ककवल स्थित भगवान दत्त महाविद्यालय में आईसीओपी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. पूनम राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
हेतिमपुर नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौन जुलूस निकालकर भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश के विभाजन का वह दौर बहुत कष्टकारी था। महुआडीह मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल और राजू सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया।
बैरियाघाट स्थित पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय आईटीआई से संस्थान के प्रशिक्षुओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। संस्था के प्रधानाचार्य इंजीनियर अखिलेश उपाध्याय, अनुदेशक प्रदुम्मन तिवारी, नवीन कुमार, सूर्यप्रताप यादव, विजय चौरसिया, शिवाकांत आदि मौजूद रहे। मदनपुर में हनुमान इंटर काॅलेज बरांव के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य बसंत मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मनीष, राजेश, रीता, संजीता,सुमन, आशा देवी, सूर्यांश आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर में जीएम एकेडमी में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नन्हें मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका डाॅ. संभावना मिश्रा और प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक प्रस्तुत किया।
लार रोड के ऊं श्री साईं कृपा महाविद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने तिरंगा यात्रा निकाली। राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह, श्रेया त्रिपाठी, अभय बरनवाल, लालसा देवी, अजय कुमार शालेंद्र सिंह, प्राचार्य मुन्ना कुमार मौजूद रहे।
भाजपा सलेमपुर मंडल ने सोहनाग मोड़ से तहसील सलेमपुर तक तिरंगा के साथ मौन जुलूस निकाला। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने संबोधित किया। इस दौरान रामदास मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन ने देवसिया में तिरंगा यात्रा निकालकर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान सकलैन अहमद, कमर हसन, शकील अहमद, मिंटू अहमद, सुहेल अहमद, साकिर अली आदि मौजूद रहे।


भाटपाररानी में भाजपा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया और नगर में जुलूस निकाला। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी और विधायक सभा कुंवर रहे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख श्रीमती बिंदा देवी , मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ,संजय पटेल अनिल शाही, सतेन्द्र पांडेय, अमित शाही, मंटू पटेल, डा शम्स परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed