फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   students scholarship matter in deoria

छात्र-छात्राओं ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को घेरा

Mon, 06 Feb 2017 11:11 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
students scholarship matter in deoria
छात्रवृत्ति को लेकर विद्यार्थियों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। समाज कल्याण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीएड के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने को लेकर विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए विद्यार्थियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आधे घंटे तक घेरे रखा और नारेबाजी की। पुलिस के समझाने बुुझाने पर छात्र शांत हुए। निदेशालय को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के आश्वासन के बाद छात्र लौट गए।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय भरहेचौरा भटनी के बीएड प्रथम और द्वितीय साल के विद्यार्थी दोपहर में विकास भवन पहुंचे और गेट के सामने धरना-प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ला विकास भवन परिसर में पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद विद्यार्थी वार्ता को राजी हुए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में वार्ता के दौरान नोकझोंक हुई। विद्यार्थियों ने कार्रवाई न होता देख कार्यालय परिसर में ही बैठ गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समाज कल्याण निदेशालय को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्र मानें। महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने भी जिला समाज कल्याण अधिकारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से छात्रों का शुल्क जमा नहीं हुआ है। ऐसे में कॉलेज को मजबूर होकर विश्वविद्यालयी फार्म भरने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed