सलेमपुर। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में बृहस्पतिवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसएसपी राजेश कुमार सोनकर तथा विशिष्ट अतिथि फादर साबू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान किताब को अपना दोस्त बनाना चाहिए। छात्र जीवन में किताब ही छात्रों के एक अच्छे मित्र के काम आता है, जो छात्र इसे दिल से अपना लेता है। वह निश्चित एक ऊंची मंजिल पर पहुंच जाता है। विशिष्ट अतिथि फादर साबू ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से कहा कि हमें मिट्टी की नहीं बल्कि सोने की खोज करने की जरूरत है। फादर जूबिश ने भी संबोधित किया। जिनॉय तथा रेशमा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान कप्तान के रूप में संकेत तिवारी, उप-कप्तान के रूप में हर्षिता मणि त्रिपाठी, एलसीए के महासचिव के रूप में हर्षित कुमार पांडेय, एलसीए संयुक्त सचिव के रूप में पलक वर्मा, संपादक के रूप में मोहम्मद आरिज उप-सम्पादक के रूप में प्रगति गुप्ता ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। आर्यन सिंह, गोविंद यादव, प्रज्ञा मिश्रा और अनुराग यादव क्रमशः ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस और येलो हाउस के कैप्टन तथा रोशनी यादव, अशिता वर्मा, हितेश यादव और रश्मी मणि त्रिपाठी वाइस कैप्टन के रूप में नियुक्त किए गए। संवाद