{"_id":"64d3dd5d58863f442805cad4","slug":"students-hand-fractured-due-to-teachers-beating-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3713-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अध्यापिका की पिटाई से छात्र के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, होमवर्क पूरा न होने से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अध्यापिका की पिटाई से छात्र के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, होमवर्क पूरा न होने से थी नाराज
Thu, 10 Aug 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:59 PM IST
सार
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार के पास संचालित एक प्राइवेट विद्यालय में पड़ोस के गांव का एक छात्र कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को होमवर्क पूरा नहीं होने से नाराज विद्यालय की एक अध्यापिका ने क्लास रूम में ही डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ सूज गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में होमवर्क पूरा न होने पर नाराज अध्यापिका ने एक मासूम छात्र की निर्दयता से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्र के परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी अध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार के पास संचालित एक प्राइवेट विद्यालय में पड़ोस के गांव का एक छात्र कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को होमवर्क पूरा नहीं होने से नाराज विद्यालय की एक अध्यापिका ने क्लास रूम में ही डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ सूज गया।
परिजनों ने पहले आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया। जब हाथ की सूजन कम नहीं हुई तो वे इलाज के लिए उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डाॅक्टर ने बच्चे के हाथ का एक्स-रे कराया। रिपोर्ट देखकर वे दंग रह गए। उसके दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर था। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।