{"_id":"67425bedb36a3860cb00dfe7","slug":"student-who-went-to-study-missing-for-three-days-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-140460-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पढ़ने गया छात्र तीन दिन से गायब, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पढ़ने गया छात्र तीन दिन से गायब, केस
Sun, 24 Nov 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के एक इंटर कॉलेज में तीन दिन पूर्व पढ़ने गया छात्र गायब हो गया है। परिजनों के काफी तलाश करने पर जब नहीं मिला तो थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
भाटपार रानी थाना के ग्राम दुबौली निवासी मंजूर आलम का 16 वर्षीय पुत्र गुलाम गौस उर्फ गोलू मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपार रानी में कक्षा 12 का छात्र है। 20 नवंबर 2024 को छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं गया। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन विद्यालय से संपर्क करने के बाद उसकी तलाश करना शुरू कर दिए। दूसरे दिन भी जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो पिता मंजूर आलम ने पुत्र के गायब होने की थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर गायब छात्र की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उझानी में पुलिस की मौजूदगी में लगी किसानों की लाइन। संवाद
विज्ञापन