फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student returning home from school missing, accused of kidnapping

Deoria News: स्कूल से घर लौट रहा छात्र गायब, अपहरण का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 03:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Student returning home from school missing, accused of kidnapping
देवरिया। शहर के जीआईसी इंटर कॉलेज से पढ़कर बुधवार को घर लौट रहा एक छात्र गायब हो गया। परिजनों ने दो बाइक पर सवार चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो गुमशुदगी का पता चला। यह घटना घर से महज सात सौ मीटर की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को बाइक पर बैठाकर किशोर को ले जाने की जानकारी दी। लोगों ने यह भी बताया कि बाइक सवार खुद को पुलिस बताकर किशोर को बैठा लिए। कोतवाली पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को परिजन एसपी से मिले और बेटे को बरामद करने की गुहार लगाई। एसपी ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


शहर के शिवपुरम कॉलोनी चटनी गढ़ई निवासी ओमप्रकाश यादव का पुत्र पीयूष यादव (13) बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह बुधवार को साइकिल और बैग लेकर जीआईसी में पढ़ने गया। देर शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद खोजबीन शुरू की गयी, पता चला कि रामनाथ देवरिया के समीप एक प्राइवेट स्कूल के सामने दो अपाची सवार चार लोग पहुंचे। खुद को पुलिस बताकर उसे वाहन पर बैठकर लेकर चले गये। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। गुरूवार की सुबह तक छात्र का पता नहीं लगने और पुलिस के घर नहीं पहुंचने पर छात्र के परिजन एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर तहरीर देकर बेटे को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। छात्र की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, बेटे के साथ ही उसकी साइकिल और बैग भी गायब है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि छात्र के गायब होने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली। इसमें पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। छात्र के दोस्तों, परिजनों की जानकारी के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



रोते हुए एसपी कार्यालय से निकली छात्र की मां

पीयूष की मां एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी की तरफ से शीघ्र बरामदगी का आश्वासन मिलने के बाद वह वापस रोते हुए बाहर निकली। साथ में पति ओमप्रकाश व अन्य लोगों ने उसे धैर्य रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसओजी के कार्रवाई की होती रही चर्चा

जिले में लगातार हो रही हत्याओं के बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ पुलिस टीम दबिश दे रही है। बुधवार को भी निहाल हत्याकांड में एसओजी ने सीसी रोड निवासी एक युवक को उठाया था। इस घटना के बाद लोग यही कयास लगा रहे थे कि एसओजी बुधवार को दो से तीन लोगों को उठाई है। प्रत्यक्षदर्शी जो वेशभूषा बता रहे हैं वह एसओजी टीम के सदस्यों जैसे प्रतीत हो रहे है, परंतु पीयूष आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह काफी सीधा-साधा था, उसे एसओजी क्यों ले जाएगी। अगर एसओजी ले गई होती तो अभी तक परिजनों को सूचना मिल गई होती। उसकी साइकिल व बैग भी बरामद हो गया होता। फिलहाल परिजनों के आरोप के बाद छात्र के अपहरण की चर्चा लोग करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed