फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student returning from exam beaten up

Deoria News: परीक्षा से लौट रहे छात्र को पीटा

Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student returning from exam beaten up
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी कक्षा दसवीं के छात्र प्रिंस चौहान पर बोर्ड परीक्षा देकर घर लौटते समय कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। प्रिंस चौहान ग्राम चकरवा बहोरदास स्थित एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए युवकों ने बेल्ट और फाइटर से पिटाई कर दी, जिससे छात्र के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed