फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student of 9 teaching 12 physics maths

Deoria News: नौवीं का छात्र ऑनलाइन पढ़ा रहा 12वीं का फिजिक्स-मैथ,

Wed, 12 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
student of 9 teaching 12 physics maths
समारोह में अपने चैनल की खूबियां बताते छात्र सरीम खान
फोटो,
विज्ञापन

आईआईटी की तैयारी के दे रहा टिप्स, यू-ट्यूब चैनल पर चल रहे वीडियो हो रहे लोकप्रिय, दो लाख से ऊपर लोग देख रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना। कहा जाए कि नौंवी का छात्र 12वीं के छात्रों को गणित व भौतिक विज्ञान-पढ़ा रहा है तो शायद विश्वास नहीं होगा, पर यह सच है। नौवीं का यह छात्र न सिर्फ 12वीं के छात्रों को ऑनलाइन ये विषय पढ़ाता है बल्कि आईआईटी की तैयारी के टिप्स भी बताता है। यूट्यूब चैनल से चलने वाले उसके वीडियो को देखकर वर्तमान में करीब दो लाख छात्र मैथ और फिजिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं।
देसही देवरिया विकास खंड स्थित भटनी दादन का सरीम खान कक्षा नौ का छात्र है। उसकी बहन कशिश खान 12वीं में पढ़ती है। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान भाई-बहन के अंदर की छिपी प्रतिभा सामने आई। पिता मोहसिन खान ने दोनों को ऑनलाइन पढ़ाई करने और पढ़ाई से संबंधित कुछ वीडियो बनाने का सुझाव दिया। उसके बाद से पांचवीं में पढ़ रहे सरीम खान ने फिजिक्स और नौवीं कक्षा में पढ़ रही कशिश ने मैथ का वीडियो बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

पिता मोहसिन ने वंडर किड्स के नाम से यूट्यूब पर एक चैनल बनाया और दोनों के वीडियो को अपलोड करना शुरू कर दिया। महीने भर में ही दोनों के वीडियो को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला। वीडियो को जोरदार रिस्पांस मिलते देख दोनों ने 11वीं और 12वीं के फिजिक्स और मैथ्स का वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू किया। अब तक दोनों ने एक हजार से अधिक वीडियो अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 लाख से अधिक बच्चे सरीम के बने वीडियो से करते हैं पढ़ाई
महज 10 वर्ष की उम्र से इंटर के फिजिक्स और मैथ्स का वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर रहे सरीम खान की प्रसिद्धि बढ़ती गई। पहले केवल फिजिक्स और मैथ्स का बेसिक वीडियो अपलोड कर रहे सरीम ने इसके बाद इंटर के फिजिक्स और मैथ्स का चैप्टर वाइज वीडियो बनाना शुरू किया। कमेंट्स, सब्सक्राइबर्स और व्यूवर्स की मांग को देखते हुए उसने टॉपिक बाय टॉपिक वीडियो अपलोड किया। अब तक उसके चैनल को 2,62,000 बच्चे सब्सक्राइब कर चुके हैं। वीडियो अपलोड करते ही व्यूवर्स की बाढ़ सी आ जाती है।

15 वर्ष का सरीम कमा रहा 45,000 रुपये महीने
वर्ष 2020 में यूट्यूब चैनल बनाकर ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाला सरीम अब खुद के बलबूते अच्छी कमाई कर रहा है। यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करने के बाद सब्सक्राइबर, व्यूवर्स और कमेंट्स को देखते हुए छह महीने बाद ही यूट्यूब चैनल वालों ने उससे संपर्क साध लिया। पिता मोहसिन खान का कहना है कि यूट्यूब चैनल के माध्यम से अब 40 से 45 हजार रुपये सरीम के खाते में हर माह आ जाते हैं।

एलेन, अनएकेडमी का ऑफर ठुकराया
यूट्यूब चैनल को पॉपुलर होते देख एलेन, अनएकेडमी और आकाश जैसे ऑनलाइन क्लास चलाने वाले संस्थानों ने सरीम को अपने मंच पर लाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन पिता ने छोटी उम्र में ही उसे बाहर भेजने से इन्कार कर दिया। मोहसिन का मानना है कि इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बेटे को कहीं बाहर भेजेंगे।






लॉकडाउन में घर बैठे तो शुरू किया वीडियो बनाना
कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 में लॉकडाउन लग गया था। लॉकडाउन लगने के चलते सरीम के अध्यापक पिता मोहसिन खान व उनकी बहन कशिश घर पर ही एक साथ बैठे थे। सरीम ने बताया कि हंसी-मजाक में एक दिन पिता ने फिजिक्स का एक सवाल पूछा, उसने ब्लैक बोर्ड पर वह सवाल खूबसूरती से समझा दिया। इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उनके पिता को इसका वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने का सुझाव दिया। इसके बाद पिता मोहसिन ने वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। वीडियो को सब्सक्राइब, लाइक, कमेंट मिलने शुरू हुई तो परिजनों का हौसला बढ़ गया फिर तो मुड़कर नहीं देखा। फिजिक्स, मैथ का वीडियो बहन के साथ बनाकर अपने चैनल पर अपलोड करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed