{"_id":"573212604f1c1b056b919acb","slug":"student-leaders-office-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में ताला जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में ताला जड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 10 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
एसडीपीजी कॉलेज में पुलिस की मौजूदगी मं केन्द्राध्यक्ष से वार्ता करते छात्र नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर के एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने पर छात्र नेताओं ने हंगामा किया। परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करते हुए छात्र नेताओं ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में ताला जड़ दिया। मामला बढ़ता देख ढाई घंटे बाद केंद्राध्यक्ष कॉलेज पर पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। पुलिस ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में बंद ताले को खुलावाया। केंद्राध्यक्ष और छात्र नेताओं के बीच वार्ता के दौरान कार्यालय में तकरार भी हुई। इसकी वजह से आधे घंटे विलंब से परीक्षा की कॉपियां सील हुईं।
एसडीपीजी कॉलेज में मंगलवार को सुबह आठ बजे से एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। नौ बजे छात्रसंघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और महामंत्री साहू विशाल कुमार गुप्त के नेतृत्व में छात्र नेता कॉलेज पहुंचे। बिना केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में परीक्षा होता देख छात्र नेता हंगामा करने लगे।