फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student killed in electricity pole in Chapet

Deoria News: बिजली के खंभे में उतरा करंट,चपेट में आकर छात्र की मौत

Thu, 16 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student killed in electricity pole in Chapet
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पुरैनी पतलापुर गांव में बिजली के खंभे में करंट उतरने से उसकी चपेट में 18 वर्षीय छात्र आ गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। दिल्ली से छात्र के पिता के घर आने पर बृहस्पतिवार को दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरैनी पतलापुर गांव निवासी संजय कुशवाहा का बड़ा बेटा निखिल कुमार कुशवाहा एक पखवाड़ा पहले दिल्ली पिता के पास गया हुआ था।
परिवार वालों का कहना है कि दिल्ली से निखिल दो दिन पहले ही गांव आया था। बुधवार को उसने धान कुटाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे धनकुट्टी मशीन को गांव में बुलाया था। मशीन गांव में आकर एक शख्स के दरवाजे पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निखिल दोपहर में घर से मशीन के पास धान कुटाने जा रहा था।
तभी सड़क किनारे खंभे में उतरे करंट से चपेट में वह आ गया। उसमें करंट उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पलभर में ही हादसे की खबर गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम से बीते कई दिन से करंट उतरने की शिकायत की गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed