{"_id":"62c5da86191d9a4f08640f44","slug":"student-kidnapped-deoria-news-gkp442851919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग गए छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग गए छात्र का अपहरण
विज्ञापन
अप्रहित बच्चा।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग गए छात्र का अपहरण
पत्र के जरिए मांगी गई पांच लाख रुपये की फिरौती
गांव के बाहर मिला पत्र मिला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/देवरिया । लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी गोरख यादव का पुत्र संस्कार यादव (6) बुधवार को कोचिंग के लिए गया था लेकिन घर नहीं लौटा। जब परिजनों और ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की तो देर शाम गांव के बाहर खेत में एक पत्र मिला। इसमें अपहरणकर्ता ने बालक को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
हरखौली गांव निवासी संस्कार यादव गांव में ही एक व्यक्ति के घर प्रतिदिन कोचिंग जाता था। परिजनों के अनुसार संस्कार बुधवार की दोपहर में एक बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गया था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन पता नहीं चल सका। जब पिता कोचिंग सेंटर पर गए तो जानकारी मिली कि संस्कार बुधवार को पढ़ने नहीं आया था। गांव के ही कई युवक परिजनों के साथ बाइक से बालक को तलाश करने के लिए निकले। इसी बीच गांव के दक्षिण तरफ खेत में एक पत्र मिला। जिस पर यह लिखा था कि बालक के पिता गोरख यादव पांच लाख रुपये की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हारे बेटे को नहीं छोड़ा जाएगा। यह पत्र मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। अपहरण की घटना के बाद माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन की जा रही है।