{"_id":"6574b625c8b01e43de07f714","slug":"struggle-for-tatkal-tickets-yet-hands-remain-empty-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14714-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तत्काल टिकट के लिए मारामारी, फिर भी हाथ रह जा रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तत्काल टिकट के लिए मारामारी, फिर भी हाथ रह जा रहे खाली
Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तत्काल टिकट को लेकर टिकट काउंटरों पर मारामारी हो रही है। मुंबई, चेन्नई, गुजरात, दिल्ली और कोलकाता जाने वालों को काउंटर से तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है, जबकि दलाल अधिक रकम लेकर एक-दो दिन बाद के टिकट उपलब्ध करा दे रहे हैं। शनिवार को काउंटर पर कतार में लगे अधिकांश लोगों को बिना टिकट लौटना पड़ा। संदेह के आधार पर आरपीएफ ने एक युवक को तत्काल टिकट के साथ काउंटर से पकड़कर जीआरपी को सौंपा, लेकिन पूछताछ और आधार देखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
सदर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों भोर से ही काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए लोग कतार में लग जा रहे हैं। काउंटर खुलते ही तत्काल टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों में एक से दो को ही टिकट मिल पा रहा है। इसी दौरान काउंटर के आसपास मंडरा रहे दलाल लोगों को अधिक रकम देने पर एक-दो दिन बाद का टिकट उपलब्ध कराने की बात कहकर अपने साथ लेकर चले जा रहे हैं। दलालों पर आरपीएफ और जीआरपी शिकंजा नहीं कस पा रही है। शहर के गली मोहल्लों में ट्रेवल्स एजेंसी का बोर्ड लगाकर भी लोगों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। इनकी जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
-बरियारपुर क्षेत्र के रहने वाले बीरबहादुर सिंह ने बताया कि मुंबई जाना है। तत्काल टिकट के लिए तीन दिन से आ रहा हूं। लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है। आज तीन लोगों के बाद कतार में लगा था, लेकिन एक व्यक्ति को ही टिकट मिल सका।
विज्ञापन
गौरीबाजार के त्रिभुवन निषाद ने बताया कि जामनगर जाने के लिए वह तत्काल टिकट लेने सुबह 6 बजे आए थे। कतार में उनसे आगे सात लोग थे। दिल्ली जाने वाले सिर्फ दो लोगों को टिकट मिला। इसके बाद सर्वर बंद हो गया।
-टिकट काउंटर पर सहालग की वजह से तत्काल या सामान्य टिकट के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। कतार में जो लोग लग रहे है, उन्हीं को तत्काल टिकट मिल रहा है। दलालों पर नजर रखी जा रही है। संदेह के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। आधार कार्ड चेक करने के बाद जीआरपी ने छोड़ दिया। - आस मोहम्मद, आरपीएफ इंस्पेक्टर