फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stretcher not found in distric hospital

इमरजेंसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, महिला को गोद में उठाकर ले गए डॉक्टर के पास

Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
stretcher not found in distric hospital
इमरजेंसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, महिला को गोद में उठाकर ले गए डॉक्टर के पास
विज्ञापन

देवरिया। मरीज बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। शुक्रवार को एक महिला करंट के चपेट से आने से झुलस गई थी। उसे गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लाए। परिजनों को अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिला। वे महिला को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतमचक मठिया निवासी गीता देवी (35) पत्नी भगवान शर्मा शुक्रवार को करंट की चपेट में आ जाने से झुलस गईं। आनन फानन में उन्हें लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मरीज को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तलाश किए, लेकिन नहीं मिला। महिला के साथ आए प्रेम शर्मा ने बताया कि स्ट्रेचर नहीं मिलने की वजह से महिला को उठाकर ले जाना पड़ा। सीएमएस डॉ. आंनद मोहन वर्मा ने बताया कि स्ट्रेचर इमरजेंसी पर उपलब्ध है। मरीज को नहीं मिला है तो यह गंभीर मामला है, जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
गौतम चक मठिया गांव में शुक्रवार को गीता देवी (35) पत्नी भगवान शर्मा मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर बोर्ड में लगा रही थीं, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। इससे वह पुरी तरह से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed