{"_id":"6581eb969445706bc301f8f7","slug":"stray-animals-wreaking-havoc-on-farmers-capital-deoria-news-c-208-1-deo1003-15382-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसानों की पूंजी पर कहर बरपा रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसानों की पूंजी पर कहर बरपा रहे छुट्टा पशु
Wed, 20 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेतों में बुआई के बाद पहली सिंचाई कर चुके किसानों में अब फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। खेत में तैयार हो रही फसल पर छुट्टा पशु कहर बरपा रहे है। झुंड बनाकर खेत में घूम रहे छुट्टा पशु फसल का पूरी तरह से सफाया कर दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को ठंड की रात खेतों की रखवाली करते गुजारनी पड़ रही है। अचानक छुट्टा पशुओं की भरमार देख किसान गैर जनपदों से क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
दोआबा में नीलगायों के साथ छुट्टा पशुओं का झुंड दिन में ही फसलें बर्बाद कर रहा है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के सिलहटा गांव में बनी गोशाला बेमतलब साबित हो रही है। कुछ दिन पहले नकईल ददरी घाट पर राप्ती नदी में 14 पशुओं का शव मिला था, किसान इन पशुओं को बगल के जिले से नाव के जरिए नदी में छोड़ने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
किसान सत्य विजय यादव ने कहा कि दोआबा में अचानक छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। रात में गैर जिले से लोग नदी पार करा कर छुट्टा पशुओं को खेतों में छोड़ दे रहे हैं। यदि हाल रहा तो गेहूं की बालिया नहीं लग पाएगी। मुन्ना पाल ने कहा कि महंगे दाम पर खाद और बीज खरीद कर बुआई की गई है। अब रखवाली के लिए परेशान हो रहे है। प्रशासन को तत्काल छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजना चाहिए।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का प्रयास किया जा रहा है।- नितेश गौरव, अधिशासी अधिकारी
छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाता है। इसके लिए ग्राम सचिवों को निर्देश दिया गया है।- तारकेश्वर तिवारी, खंड विकास अधिकारी