फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Storyteller Raghavendra Shastri became the head of Vaishnav Bhaktamal Ashram.

Deoria News: वैष्णव भक्तमाल आश्रम के पीठाधीश्वर बने कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री

Fri, 24 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Storyteller Raghavendra Shastri became the head of Vaishnav Bhaktamal Ashram.
बरहज। मगहरा क्षेत्र के भेड़िया गांव स्थित वैष्णव भक्तमाल आश्रम पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केरल के कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री को आश्रम का पीठाधीश्वर बनाया गया है। इस अवसर पर शास्त्रार्थ भी किया गया। भेड़िया गांव में वैष्णव भक्तमाल आश्रम का निर्माण किया गया है। जहां नए मठ के पीठाधीश्वर राघवेंद्र शास्त्री का वैदिक मंत्रों के बीच अभिषेक किया गया। पवहारी महाराज, राघव ऋषि और आंजनेयदास ने नए मठाधीश्वर को पगड़ी पहनाकर तिलक लगाया। इस अवसर पर दूर-दराज से विद्वानों का जमावड़ा था। शास्त्रार्थ कार्यक्रम में अखिलेश्वर दास, रमेश दास, बिहार के कृपाशंकर दास, हरिद्वार से कमलनयन, अयोध्या के शत्रुघ्न दास, कुशीनगर के धीरज दास, बालकदास आदि ने अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर मनोज बरनवाल, शेषनाथ सिंह, कौशल किशोर मिश्र आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed