फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Storm and rain increased the problems of farmers

Deoria News: आंधी-बारिश से किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain increased the problems of farmers
जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन रहा प्रभावित
विज्ञापन

फोटो समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। शुक्रवार की रात में आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में एक बार बारिश में भींग चुकी गेहूं की फसल दोबारा चपेट में आने से खराब होने लगी है। आधी से जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। मार्ग से पेड़ की टहनिया हटने के बाद आवागमन चालू हो पाया।
आठ दिन पहले हुई बारिश से क्षेत्र के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। खेतों में भूसा बनाने के लिए पड़ा डंठल भी नष्ट हो गया। पांच दिन धूप के बाद अब किसान फिर से फसलों की कंबाइन से मड़ाई कराने में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, इस बारिश से गेहूं की बालियां सड़ने का खतरा बना है। पकड़ी बाजार से देवरिया मार्ग, रुद्रपुर से करहकोल मार्ग और पचरुखा से सरांव रास्ते पर पेड़ गिरने से तीन से पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। नगर में दो जगहों पर बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिरने से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed