{"_id":"68b1fce022df0bffa20743d9","slug":"stoppage-of-four-trains-is-closed-since-corona-period-passengers-are-troubled-deoria-news-c-208-1-deo1010-161949-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोरोना काल से बंद है चार ट्रेनों का ठहराव, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोरोना काल से बंद है चार ट्रेनों का ठहराव, यात्री परेशान
Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। कोरोना काल में रेल प्रशासन ने गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जो अब तक बहाल नहीं हो सका। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए जीवनरेखा है, मगर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव और ठप पड़े ठहरावों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
गौरी बाजार स्टेशन गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग से महज एक किमी की दूरी पर स्थित है और आसपास के रुद्रपुर, एकौना, मदनपुर, बखरा, वकीलगंज व हाटा कस्बे तक के लोग यहां से रेलयात्रा करते हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों यात्री इस स्टेशन से सफर कर वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, बिहार और बंगाल जैसे शहरों तक आते-जाते हैं।
कोरोना काल से पूर्व यहां 15203 बरौनी-लखनऊ अप, 15105 छपरा-गोरखपुर डाउन और 1123-1124 ग्वालियर-बरौनी जैसी ट्रेनों का नियमित ठहराव होता था, मगर महामारी के दौरान इनका संचालन बंद कर दिया गया और बाद में इन्हें पुनः चालू नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने कुछ अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रस्ताव तैयार किया था, जो अब ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
यात्री सबसे अधिक मांग दादर एक्सप्रेस के ठहराव की कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह ट्रेन मुंबई और गुजरात जैसे औद्योगिक शहरों तक जाने वालों की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कोरोना काल के बाद जब जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को उठाया तो विभाग ने आश्वासन तो दिया, मगर ठहराव की सुविधा नहीं मिल सकी।