फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stike continued for gram court

Deoria News: ग्राम न्यायालय के लिए आंदोलन जारी

Mon, 18 Mar 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
stike continued for gram court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। तहसील अधिवक्ता संघ ने ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को रुद्रपुर तहसील में कामकाज ठप रहा है। अधिवक्ता ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं होने तक हड़ताल पर अड़े हैं।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सभामणि और महामंत्री आनंद शंकर मणि ने कहा कि रुद्रपुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना सबसे जरूरी है। यहां दो नदियों के बीच बसा दोआबा का क्षेत्र जिला मुख्यालय से 49 किलोमीटर दूर है। जहां से जिला मुख्यालय जाकर मुकदमों की पैरवी करना दुरूह हो गया है। सरकार की मंशा के अनुसार त्वरित और सुलभ न्याय देने के लिए ग्राम न्यायालय जरूरी है। ऐसे में रुद्रपुर में ग्राम न्यायालय नहीं खुलने से सरकार और न्याय दोनों की मंशा का हनन हो रहा है। जिले के अन्य तहसीलों में जहां ग्राम न्यायालय संचालित हो रहे हैं। वहीं, रुद्रपुर में ग्राम न्यायालय खोलने के लिए एक महीने से संघर्ष चल रहा है। बैठक में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय, राजेश त्रिपाठी, फणिंद्र नाथ पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, रामेश्वर त्रिपाठी, ओपी मणि, राजशरण सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश मणि, कृष्णमूर्ति मणि आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed