फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stf took a man bihar

एसटीएफ एक संदिग्ध को लेकर बिहार रवाना

Mon, 16 May 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
stf took a man bihar
एसटीएफ एक संदिग्ध को लेकर बिहार रवाना
विज्ञापन

हत्या कर लूट के मामले में हैं बदमाशों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में 10 दिनों से लूट और हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में डेरा जमाई बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम एक संदिग्ध को अपने साथ ले गई। जबकि दूसरे आरोपियों का मोबाइल फोन, जूता, चश्मा लेकर बिहार रवाना हो गई।

बिहार के सासाराम जिले में हत्या और लूट के मामलों में बिहार पुलिस एक सप्ताह से जिले में डेरा जमाए हुए थी। देवरिया और कुशीनगर क्राइम ब्रांच की टीम बिहार पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही थी। आरोप है कि बिहार के चार और देवरिया जिले के पांच बदमाश वारदात में शामिल थे। बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन महुआडीह और सदर कोतवाली के दो गांव में छापा मारा था। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी के घर से पुलिस ने मोबाइल फोन, जूता, चश्मा अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार की रात बिहार पुलिस ने पुलिस ने रामपुर कारखाना महुआडीह और सदर कोतवाली से आठ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। रविवार की शाम एक गांव के प्रधान से लिखा-पढ़ी के बाद एक आरोपी को लेकर बिहार पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed