फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF looking for Inami Manindra of Bihar, not coming hand

Deoria News: बिहार के इनामी मनिंद्र को खोज रही एसटीएफ, नहीं आ रहा हाथ

Wed, 01 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
STF looking for Inami Manindra of Bihar, not coming hand
खामपार। सीमावर्ती बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर के स्वर्ण व्यवसायी लूट और हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनिंद्र मिश्रा की तलाश में बिहार पुलिस, एसआईटी के अलावा एसटीएफ भी जुटी हुई है। इस लूटकांड की साजिश गुजरात के उमरगांव में रची गई थी।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले बिहार प्रांत के लाला छापर पोखरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी दीपक वर्मा की आभूषण दुकान में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने सिसई गांव निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दो आरोपियों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनिंद्र मिश्रा पर रंगदारी, लूट, ठेकेदारी में वर्चस्व कायम करने सहित विभिन्न मामलों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे पुलिस रिकॉर्ड में शातिर एवं संगठित अपराधी के रूप में चिह्नित किया गया है। हाल ही में उसके नाम से भोरे क्षेत्र के एक चिकित्सक से रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गोपालगंज विनय तिवारी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी, बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि इनामी मनिंद्र के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed