फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF caught the criminal carrying a reward of Rs 25 thousand

Deoria News: एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Fri, 26 Jul 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
STF caught the criminal carrying a reward of Rs 25 thousand
बनकटा पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी बदमाश दुर्गेश व उसका साथी कृष्णा यादव। स्त्रोत पुलिस
- बनकटा एवं लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रुस्तम बहियारी मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- दुर्गेश यादव पर बनकटा व श्रीरामपुर थाने में दर्ज है छह मामले, पशु क्रूरता का भी एक मामला है दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। थाना क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को उसके साथी कृष्णा यादव के साथ लखनऊ एसटीएफ ने बनकटा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने दोनों से सघन पूछताछ की। इसके बाद दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इनामी बदमाश दुर्गेश यादव तारबाबू के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस शातिर बदमाश तारबाबू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर दुर्गेश की गिरफ्तारी के बाद बनकटा पुलिस ने काफी राहत की सांस ली।
बनकटा थाने के रुस्तम बहियारी गांव निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश दुर्गेश यादव पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार था। दुर्गेश यादव कुछ दिन पूर्व पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश तारबाबू के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। उसने तारबाबू के साथ 10 जून को बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव के खड़वा टोला निवासी सुनीता देवी पत्नी बाबूलाल यादव के साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर तारबाबू यादव व दुर्गेश यादव सहित सात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने 28 जून को तारबाबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में नामजद दुर्गेश यादव व कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी लखनऊ एसटीएफ के साथ संयुक्त रूप से की। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इनामी बदमाश दुर्गेश यादव पर बनकटा व श्रीरामपुर थाने में छह मामले दर्ज है। इसमें पशु क्रूरता का भी एक मामला दर्ज है। इसी तरह कृष्णा यादव पर कुल सात मामले बनकटा थाना क्षेत्र में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम राहत की सांस ले रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, एसटीएफ के मृत्युंजय सिंह, कविंद्र साहनी, प्रहलाद गौंड, राकेश मिश्रा व बनकटा थाने के कांस्टेबल शिव कुमार कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed