फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF busy monitoring 10 sensitive examination centers

Deoria News: संवेदनशील 10 परीक्षा केंद्रों की निगरानी में जुटी एसटीएफ

Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
STF busy monitoring 10 sensitive examination centers
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 10 केंद्रों को इस बार संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहां पर कंट्रोल रूम एवं एसटीएफ की ओर से 24 घंटे विशेष निगरानी की जा रही है। प्रश्न पत्रों से छेड़छाड़ न हो इसके लिए वहां स्थापित स्ट्रांग रूम पर निगरानी चुस्त-दुरुस्त की गई है। जनपदीय अधिकारी भी लगातार इन केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं। हाईस्कूल की गणित प्रश्न पत्र को लेकर अभी से तैयारियों को परखा जा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिले के 179 केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती की गई है।
विज्ञापन

संवेदनशील श्रेणी में रखे गए 10 केंद्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार इस बार जनपद के श्रीबापू इंटर कॉलेज सोहनपुर, सेवाश्रम शिक्षा समिति इंटर कॉलेज जवाहरनगर बांकी, एसएलटी इंटर कॉलेज केशोबारी, संपत इंटर कॉलेज खोराराम, नैन कुमारी जगत नारायण इंटर कॉलेज सकतुआ बुजुर्ग, श्रीमती पाना देवी इंटर कॉलेज सरैनी बंजरिया, मो.मीर अली मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज कोठिलवा, शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोला, जनक दुलारी गौरीशंकर इंटर कॉलेज डुमरी भटनी, एसके इंटर कॉलेज तिलौली सोहनाग को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। अति संवेदनशील श्रेणी में किसी केंद्र को नहीं रखा गया है। इन केंद्रों पर कंट्रोल रूम से 24 घंटे स्ट्रांग रुम में रखे गए प्रश्न पत्रों की निगरानी की जा रही है। एक मार्च को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा को लेकर अभी से निगरानी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed