{"_id":"5cfd4d4ebdec22076b5f1300","slug":"state-minister-anil-rajbhar-reached-motilal-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर
Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोतीलाल के घर पहुंचे राज्यमंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। खेत में पशु घुसने के विवाद में किसान मोतीलाल राजभर की हत्या की खबर के बाद रविवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर नगउर गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली। शोक संवेदना जताते हुए उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की भी बात कही।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को गांव पहुंचे अनिल राजभर ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मोतीलाल की पत्नी विमशी देवी, बेटियों से मिलकर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सीओ निष्ठा उपाध्याय को तत्काल मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने फ़ोन पर पुलिस अधीक्षक से भी बात की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह उनकी लड़ाई लड़ेंगे। पूरी सरकार उनके साथ है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार को अपना मोबाइल नंबर देते हुए किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर संपर्क साधने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी सहायता राशि देने की व्यवस्था है उसका लाभ पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र दिलाया जाएगा। भाजपा सरकार में अपराधियों की जगह जेल है, वह बाहर नहीं घूम सकते। जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राजन यादव, ग्रामप्रधान हीरा यादव, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, संजय राजभर, अशोक राजभर, रामाज्ञा राजभर, प्रेमनाथ राजभर, वेदप्रकाश राजभर, सुरेश चौरसिया, उमेश तिवारी, अविनाश लाला, मनोज शाही आदि मौजूद रहे।
पांच नामजद पर हत्या का केस दर्ज
देवरिया। भलुअनी के पैकौली गांव के नगउर टोला निवासी किसान मोतीलाल राजभर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा, हत्या, मारपीट का केस दर्ज किया है। पांचों आरोपी सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के बैदा गांव के शीतलपुरी टोला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पैकौली गांव के नगउर टोला निवासी किसान मोतीलाल की शनिवार की सुबह खेत में पशु जाने से रोकने पर बगल गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की थी। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को मृतक के बेटे पवन राजभर ने भलुअनी पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर भलुअनी पुलिस ने सदर कोतवाली के बैदा गांव के शीतलपुरी टोला निवासी आकाश यादव, बदन यादव, पप्पू यादव, रंपति यादव और हरेंद्र यादव के खिलाफ बलवा, हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। भलुअनी एसओ अश्वनी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।