{"_id":"65e2236521b1ccd92c056324","slug":"stabber-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-120467-2024-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्यारोपी मुनाफ गिरफ्तार, चाकू बरामद- गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्यारोपी मुनाफ गिरफ्तार, चाकू बरामद- गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 02 Mar 2024 04:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
देवरिया में भाई के साले की 200 रुपये के लेनदेन को लेकर चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मलसी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया में भाई के साले की 200 रुपये के लेनदेन को लेकर चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मलसी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को बघौचघाट थाना क्षेत्र के बजरहा निवासी जाकिर से उसके बहनोई लियाकत के भाई मुनाफ अंसारी निवासी रामपुर महुआबारी के बीच 200 रुपये के लेनदेन को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी बीच चाकू घोंपकर जाकिर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने हत्यारोपी को मालसी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
साहब! बाबू जाकिर ठीक बाने न
साहब! तनी पेटवा में खरोच लागल बा दवा करा दीं, ठीक हो जा बड़ी दुख बा, हम का कहीं कइसे हो गइल। साहब भइया, भाभी के हम का जवाब देब। साहब जाकिर ठीक बाने न... यह शब्द जाकिर के हत्यारोपी मुनाफ के हैं। उसे अभी तक यह नहीं पता था कि उसके चाकू घोंपने से उसके भाई के साले की मौत हो चुकी है। वह थाना प्रभारी से बार-बार पूछ रहा था कि ये साहब कहां भर्ती बाने जाकिर।