फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stab at opposing of keeping chaff

पुआल रखने से मना किया तो घोंप दिया चाकू

Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
stab at opposing of keeping chaff
पुआल रखने से मना किया तो चाकू घोंपा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। मामूली विवाद में पट्टीदार ने महिला को चाकू घोंप दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को थाने पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

स्थानीय थाना क्षेत्र के करनपुर उर्फ पचफेड़ा गांव की उमरावती देवी पत्नी स्व.नरसिंह अपनी भूमि में पुआल रखी थीं। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह गांव के ही कुछ लोग पुआल हटाने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया। तहरीर के मुताबिक, पुआल हटाने से मना करते ही आरोपी भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर एक ने उनका हाथ पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके लड़के को भी आरोपियों ने पीट दिया। परिजन घायल महिला को लेकर थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed