फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sso beaten, took away cug, 6 booked after dharna

एसएसओ को पीटा, सीयूजी मोबाइल उठा ले गए, कर्मचारियों ने दिया धरना, एक नामजद व 6 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sso beaten, took away cug, 6 booked after dharna
एसएसओ को पीटा, सीयूजी मोबाइल उठा ले गए, कर्मचारियों ने दिया धरना, एक नामजद व 6 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के दोनों विद्युत सब स्टेशनों पर शनिवार रात ड्यूटी कर रहे दोनों एसएसओ को मनबढ़ों ने सब स्टेशन से बाहर खींच लिया और लात-घूसों से पिटाई कर दी। दोनों के सीयूजी मोबाइल फोन भी उठा ले गए। इसके विरोध में रविवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सब स्टेशन पर धरना दिया। दोपहर दो बजे बारिश के चलते लाइन फाल्ट हो गई। लेकिन कर्मचारियों के धरना के कारण फाल्ट नहीं ठीक हो सका। धरने के बाद कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व 6 अज्ञात पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।

ग्रामीण व नगर में विद्युत आपूर्ति के लिए दो विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं। शनिवार रात सब स्टेशन ग्रामीण व तहसील के सब स्टेशन पर सब स्टेशन के परिचालक प्रवीण पटेल व सतीश चंद्र सिंह यादव ड्यूटी कर रहे थे। रात में करीब 10.30 बजे सात लोग आए दोनों एसएसओ को सब स्टेशन से बाहर खींच कर लाठी डंडे व लात-घूसों से पिटाई कर दी। जिससे सतीश चंद्र सिंह यादव का सर फट गया। जबकि प्रवीण पटेल के आंख पर चोट लग गई। साथ ही दोनों सब स्टेशनों के सीयूजी मोबाइल उठा ले गए। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने घायल दोनों एसएसओ को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार हुआ। घायल दोनों एसएसओ ने रात में पुलिस को तहरीर दी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने रविवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला सचिव मुन्ना कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सब स्टेशन पर धरना दिया। धरना के बाद कोतवाली पुलिस ने सतीश चंद्र सिंह यादव की तहरीर पर गगन व 6 अज्ञात पर बलवा, मारपीट, चोरी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल कोतवाल रामाश्रय ने बताया कि एक नामजद व 6 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed