फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sputum test center started at three urban health centers

Deoria News: तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुआ बलगम जांच केंद्र

Fri, 26 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sputum test center started at three urban health centers
पीएचसी रामनाथ देवरिया में बलगम जांच केंद्र का सीएमओ ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
लोगों को घर के पास मिलेगी जांच की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षय रोग के संभावित मरीजों को अब जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को शहर के तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पीएचसी रामनाथ, सोमनाथ और चकियावा में बलगम जांच केंद्र (डिजेगनेटेड माइक्रो स्कोपिक सेंटर) का शुभारंभ सीएमओ ने पीएचसी रामनाथ में फीता काट कर किया।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अब टीबी के जांच की सुविधा लोगों को उनके मोहल्ले में ही मिल सकेगी। केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है, जो बलगम की जांच करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी के 80 से 85 प्रतिशत रोगी फेफड़े के होते हैं, जो बीमारी फैलाने के मुख्य कारक हैं। क्षय रोग ब्रेन, यूटरस, मुंह, लीवर, किडनी, गला, हड्डी, नाखून व सिर के बालों में भी हो सकता है। कहा कि खांसने और छींकने के दौरान मुंह से निकलने वाली बारीक बूंदों से भी इंफेक्शन फैलता है। इस दौरान डीटीओ व एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत युवराज, जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पीएमडीटी समन्वयक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, एसटीएस मांधाता सिंह, एसटीएलएस सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed