फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sports and State Minister laid the foundation stone of rural stadium in Deoria

Deoria News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, 499.28 लाख रुपये से बनेगा

Wed, 11 Dec 2024 12:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के दर्द को महसूस कर प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। जिससे गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। भिसवा में बनाने वाले स्टेडियम से पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के युवकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Sports and State Minister laid the foundation stone of rural stadium in Deoria
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया के विकास खंड के ग्राम भिसवा में बुधवार को यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पांच एकड़ में बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम का विधिविधान पूर्वक भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम युवा कल्याण विभाग की ओर से सीएम योगी का स्वागत करता हूं।

विज्ञापन



क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के नेतृत्व में युवा और कल्याण विभाग ग्रामीण स्टेडियम बनाकर ग्रामीण युवाओं में खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण विभाग ने पहली बार युवाओं को खेल से जोड़ने और मूलभूत सुविधाओं के लिए खेल नीति बनाई है।
विज्ञापन


पहले केवल खेलों के सर्टिफिकेट दिए जाते थे, लेकिन अब खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं। जो देश के लिए मेडल लाते हैं। खेलो इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रहीं हैं।अब ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत के खिलाड़ी ढेर सारे स्वर्ण पदक ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के दर्द को महसूस कर प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। जिससे गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


भिसवा में बनाने वाले स्टेडियम से पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के युवकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, अंबुज शाही, विनय राव, दुष्यंत राव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed