{"_id":"696fc5e3f31ac93e18059918","slug":"special-teams-will-be-formed-to-arrest-the-criminals-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173048-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित होंगी विशेष टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित होंगी विशेष टीमें
Tue, 20 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक करते डीआईजी एस चनप्पा
देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने मंगलवार को पुलिस लाइंस देवरिया सभागार में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी ने वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी और नकबजनी जैसे संगीन अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। महिला अपराध और बच्चों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया।
साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कदम उठाने तथा कुर्की की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया। लंबित विवेचनाओं और न्यायालय में विचाराधीन मामलों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने समयबद्ध चार्जशीट प्रेषित करने के निर्देश दिए।