फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp workers welcomed naresh uttam

जिला पंचायत में सपा की जीत शुभ संकेत

Wed, 13 Jun 2018 10:58 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 13 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
sp workers welcomed naresh uttam
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : amar ujala
देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जिले में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। भीखमपुर रोड में कुछ देर रुकने और कार्यकर्ताओं को मंत्र देने के बाद वह बलिया जिले के लिए रवाना हो गए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने को शुभ संकेत करार दिया। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व्यास यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भीखमपुर रोड में प्रदेश अध्यक्ष नरेेश उत्तम का स्वागत किया। यहां कैंप कार्यालय पर वह कुछ देर के लिए रुके थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। आने वाले चुनाव में पार्टी को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अन्याय और जुल्म का डटकर मुकाबला करें। स्वागत करने वालों में पवन कुशवाहा, रामखेदू, जगदीश यादव, सचिन यादव, उमाशंकर यादव, अनिल भारती, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, दीनानाथ चौधरी आदि प्रमुख रहे। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव की अगुवाई में नित्यानंद त्रिपाठी, विक्रांत मणि त्रिपाठी, हरिओम तिवारी फोम, दिव्यांश श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम अंसारी, समीउल्लाह अंसारी ने स्वागत किया। सपा नेता विजय रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेेश उत्तम का खरोह चौराहे से ही स्वागत शुरू कर दिया। गौरीबाजार, सिरजम, बैतालपुर, पुरवां चौराहा और सुभाष चौक पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रणवीर यादव, हरिओम यादव, विकास यादव, इमरान खान, शंभू पहलवान, इंदल यादव, उमाशंकर यादव, बलवंत समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, गौरी बाजार क्षेत्र में भटौली बुजुर्ग चौराहे से लेकर बैतालपुर तक जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर श्रमिक नेताओं में ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में चीनी मिल से संबंधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। स्वागत करने वालों में गौरी बाजार नगर पंचायत चेयरमैन नीलेश कुमार जायसवाल, वेद प्रताप जायसवाल, राजबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य मुकुल सिंह, रामानंद यादव, रामविलास यादव, कन्हैया यादव, कपिलदेव यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed