फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP will have historic victory: Akhilesh

सपा की होगी ऐतिहासिक जीत : अखिलेेश

Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP will have historic victory: Akhilesh
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल यादव को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी ।संवाद
- पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव को श्रद्घांजलि देने साकेतनगर स्थित आवास पर पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- भाजपा पर रहे आक्रामक, बोले- निकाय चुनाव में सपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता काे भ्रम में रखकर इंजन-इंजन खेल कर रही है। जो मुख्यमंत्री अपना डीजीपी तक नहीं चुन पाए, वह सरकार क्या चलाएंगे। एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखाकर लगातार महंगाई बढ़ाते जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार सपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।
वह रविवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बाबूलाल यादव के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने देवरिया आए थे और करीब 40 मिनट तक रहे। साकेतनगर स्थित आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वह परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। कहा कि दुख की इस घड़ी में सपा उनके परिवार के साथ है। वह उस समय के नेता थे, जिस समय पार्टी खड़ी हो रही थी। जनपद में समाजवादी आंदोलन को उन्होंने एक नया रंग और रुप दिया, संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। नेताजी मुलायम सिंह यादव, मोहन सिंह, बाबूलाल यादव अब नहीं हैं, लेकिन उनके दिखाए संघर्षों पर चलकर ही सपा मजबूत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सपा बसपा प्रदूषण फैला रहे हैं, कहे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री कोई प्रदूषण नहीं जानते, हवा का प्रदूषण क्या वह ठीक कर रहे हैं। भाजपा ने जनता में प्रदूषण फैलाने का काम किया है। योगीजी कोई बहुत बड़े विद्वान तो हैं नहीं, या सांइटिस्ट या फिलास्फर है कोई, वह केवल झूठ बोल रहे हैं। अभी पानी बरसने दो, गोरखपुर शहर में ही नाव चलने लगेगी। गोरखपुर में आज तक वह मेट्रो नहीं चलवा पाए। बिजली की महंगाई से सभी परेशान है। बेरोजगारी दूर करने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलते हैं और इसके लिए अमेरिका की कंपनी डिलाय को झूठ को सच करने के लिए लगाया है। गंगा मैया की सफाई तब होगी जब नगर निकायों की नालियां साफ होगी जहां जाकर इनका पानी मिलता है। जबकि मुख्यमंत्री गोरखपुर की नालियों की साफ-सफाई तक नहीं करा पाए, कूड़ा जगह-जगह पसरा रहता है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।
विज्ञापन

--------
कार्यकर्ताओं के उत्साह के चलते खूब हुुई धक्का-मुक्की
देवरिया। साकेनगर को दो घंटे पहले से ही छावनी में बदल दिया गया था। करीब सवा पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और बाबूलाल यादव के पुत्र डॉ.दिलीप यादव व अन्य परिजनों से मिले। पार्टी अध्यक्ष का इंतजार कर रहे युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह उनके आते ही उफान मारने लगा। जब तक वह रहे कार्यकर्ता पूरे जोश व खरोश से भरे रहे और नारेबाजी करते रहे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ता बेताब दिखे। आलम यह रहा कि इससे धक्का मुक्की खूब हुई। सुरक्षा से जुड़े कमांडो एवं पुलिस ने कई बार ऐसे अति उत्साही कार्यकर्ताओं को जबरन बाहर किया। हालांकि फिर भी वह मानते नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनकी रही मौजूदगी
पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, बालेश्वर यादव, कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी, डॉ.आशुतोष उपाध्याय, सुरेश यादव, स्वामीनाथ भाई, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, खोखा सिंह, जेपी जायसवाल, हृदयानंद जायसवाल, अंबिका यादव, बेचूलाल, जावेद अहमद, रामप्रवेश यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, पहलवान रामाश्रय यादव, रामदरस विद्यार्थी, मनोज यादव, रामअवधयादव, धर्मवीर यादव, मोहन गुप्ता, साहू विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed